“राहुल या तो नादान हैं या…!” मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी परिवार पर निशाना

डॉ सरमा ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के नशे से अलग करके दिखाते हैं।

434
GUWAHATI, NOV 30 (UNI):- Himanta Biswa Sarma, Finance and Health minister of Assam addressing a press conference at Dispur in Guwahati on Monday.UNI PHOTO-A26U

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने 20 सितंबर को एक बार फिर गांधी परिवार को निशाना बनाया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी देश के विरुद्ध बातें किया करते हैं। यहां तक कि राजस्थान के पुलवामा में हुए हतात्मा को लेकर भी उन्होंने सेना के विरुद्ध बातें कीं। इससे जाहिर होता है कि या तो राहुल गांधी नादान हैं या फिर एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।

गांधी परिवार पर हमला
डॉ सरमा ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के नशे से अलग करके दिखाते हैं। चीन के पक्ष में बोलकर भारतीय सेना का मनोबल नीचा करते हैं। पूर्वोत्तर के चिकननेक को काटकर चीन में मिलने की बात कहने वालों के साथ खड़े होते हैं। ये लोग हिंदू और सनातन धर्म को मलेरिया कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह गांधी परिवार की साजिश है।

भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि भाजपा कोई परिवारवाद की पार्टी नहीं है। राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह कोई प्रश्न नहीं है। पार्टी का हर नेता यहां मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भाजपा को संभालने के लिए नरेन्द्र मोदी और अमित शाह काफी हैं, पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर आप लोग चिंता नहीं करें। सवाल पूछना है तो यह पूछे कि कांग्रेस गांधी परिवार से मुक्त कब होगा।

राजस्थान में जनता परेशान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस शासन काल में जनता हर तरह से परेशान रही है। असम जैसे छोटे प्रदेश में जहां पेट्रोल की कीमत 98 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे में महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन करने का कांग्रेस को क्या अधिकार है। आज कांग्रेस के जाने का समय हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनने वाली है। पत्रकार सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए कई सवालों के बेबाक और सीधे-सीधे उत्तर दिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.