पंजाब: ये है फार्मुले से फतह का गणित… भाजपा और पीएलसी में कौन छोटा और कौन बड़ा भाई हो गया निश्चित

पंजाब का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि कैप्टन अमरिंदर के लिए भी करो या मरो से कम नहीं है। इसलिए गठबंधन पूरी शक्ति के साथ चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के प्रयत्न में है।

95

पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल (एस) के गठबंधन कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को टक्कर देंगे। इसके लिए भाजपा गठबंधन में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, यह निश्चित हो गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गठबंधन दलों के नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की।

राज्य में भाजपा के साथ मिलकर लड़नेवाली पार्टियों में भाजपा ही बड़ा भाई होगी। वह 65 सीटों, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और अकाली दल (एस) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करके भाजपा से हाथ मिला लिया है। जबकि, अकाली दल (एस) ने भी भाजपा से हाथ मिला लिया है।

ये भी पढ़ें – “मैंने सोनिया गांधी से कहा था यह आदमी…. !” कैप्टन के निशाने पर फिर सिद्धू

भाजपा गठबंधन क्यों आवश्यक?
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि, पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है। पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है। हमने वहां पर देखा है कि ड्रग्स की और हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास वहां होता रहता है।

 

पंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल (एस), हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर अकाली दल (एस) चुनाव लड़ेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.