Namo Hat-Trick: प्रधानमंत्री मोदी लगाएंगे हैट्रिक, इस बार 400 पार: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी को वापस लाने का मन बना लिया है। देश में 'नमो हैट्रिक' होने जा रही है।

140

बजट सत्र (Budget Session) के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) शनिवार (10 फरवरी) को संसद (Parliament) में भगवा रंग (Saffron Colour) में रंगे नजर आए। उन्होंने एक भगवा रंग की हुडी (Hoodie) पहन रखी थी, जिसमें ‘नमो हैट्रिक’ (Namo Hat-Trick) लिखा हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) हैट्रिक लगाएंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे। लोकसभा चुनाव के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच में जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा। राम जी का आशीर्वाद पहले भी था और आगे भी रहेगा। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें- JNU Students Union Elections: जेएनयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर वामपंथियों ने किया हमला, ये है मामला

भाजपा सरकार में मुफ्त राशन और पानी मिला: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान 4 करोड़ लोगों को पक्के घर दिए गए और 12 करोड़ पक्के शौचालय जरूरतमंदों तक पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान 13 करोड़ घरों तक पानी पहुंचा और 80 करोड़ लोगों को पानी और मुफ्त राशन की सुविधा भी दी गई।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.