‘गो’स्वामी पर ऐसे रंगी सोशल सियासयत

103

मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। सुबह मुंबई पुलिस ने उनके घर में घुस गई और गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अर्नब ने अपने साथ धक्कामुक्की करने का वीडियो भी जारी किया है। अर्णब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने वैन मे अलीबाग ले गई है। उन्हें  2018 के के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 2018 में उनपर 53 वर्षीय आर्किटेक्ट अन्वय नाईक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। अन्वय और उनकी मां ने अलीबाग तालुका के कवीर गांव स्थित अपने फार्महाउस में आत्महत्या कर ली थी। अन्वय ने जहां सिलिंग फैन से लटककर सुसाइड किया था, वहीं उसकी मां ग्राउंड फ्लोर पर मृत पाई गई थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि अर्णब गोस्वामी ने उसके 5 करोड़ 40 रुपए का भुगतान नहीं किया। उसकी पत्नी अक्षता नाईक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर देश की सियासत गरमा गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ट्विट किया,’कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है।  राज्य सरकार ने रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर सत्ता का दुरुपयोग किया है।’

नीतेश राणे ने ट्विट करते हुए लिखा,’सत्ता आज है, कल नहीं। आज तुम्हारी है, कल हमारी होगी। बस इतना याद रखना..हिसाब तो होगा..ब्याज के साथ..’

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विट किया, ‘सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश करनेवालों का साथ दे रही कांग्रेस पार्टी की हर साजिश का भंडाफोड़ करने का खमियाजा अर्नब गोस्वामी को चुकाना पड़ा है।’

भारतयी जनता पार्टी के विधायक आशिष शेलार ने ट्विट किया, ‘कांग्रेस के साथ जाकर ठाकरे सरकार बिगड़ गई है। क्या यही है आपका लोकतंत्र?’

 

नारायण राणे ने ट्विट किया, ‘राज्य के बलात्कारी, आतंकवादियों पर कार्रवाई नहीं, एक बार जांच करने के लिए ऑफिस में दाखिल होने के मामले में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी क्यों, सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। मैं इसका विरोध करता हूं।’

शिवसेना सांसद संजय राऊत ने ट्विट किया, ‘महाराष्ट्र में कानून का पालन किया जाता है। अगर किसी के खिलाफ कोई  सबूत नहीं है तो पुलिस उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले सकती। सरकार बनने से अब तक ठाकरे सरकार ने किसी के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं की है।’

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.