PM Narendra Modi: 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी आगमन का कार्यक्रम तय

स्टेडियम में विशाल हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। 25-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एसपीजी ने उलिहातू से लेकर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

1527

भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर वृहत पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को उलिहातू के बिरसा ओड़ा पहुंचेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। जिला प्रशासन ने आधिकारिक कार्यक्रम के हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है।

कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी में दो स्थानों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। उलिहातू में अल्पावधि का कार्यक्रम तय है। इसके पश्चात खूंटी के बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे। स्टेडियम में विशाल हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। 25-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एसपीजी ने उलिहातू से लेकर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें – Israel-Hamas war: गाजा में मरीज लेना बंद किए अस्पताल, आसपास जोरदार बमबारी घमासान – 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 15 नवंबर की सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। डेढ़ घंटे बाद रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से उलिहातू के लिए उड़ान भरेंगे। उलिहातू में 10:20 से 10:35 बजे के बीच प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे हेलिकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे। वो 11:10 बजे खूंटी पहुंचेगे। यहां ट्राइबल कलाकार उनका परंपरागत तरीके से स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री ट्राइबल प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे। इसके बाद जनजातीय मंत्री का भाषण होगा। 11: 45 से पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लांच पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। 11: 50 बजे योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया जाएगा। 11:55 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाषण और दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री का भाषण होगा। अपराह्न 12:30 बजे प्रधानमंत्री रांची के लिए उड़ान भरेंगे। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.