जब तब मोदी हैं, वह कभी पीएम नहीं बन सकते हैं, राहुल पर बरसे हिमंत बिस्वा

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी का लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में यह कहना कि भारत में लोकतंत्र, न्यायालय और संसद खतरे में है। यह दिखाता है कि उनकी कैसी सोच है।

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के कई नेता रैली और जनसभाएं कर रहे हैं। इस बीच कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं, जिन्हें जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, तब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

‘हमें बाबरी मस्जिद नहीं, जन्मभूमि चाहिए’
मुख्यमंत्री सरमा कर्नाटक के कनकगिरी में विजय संपल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को जिताना ही होगा, क्योंकि हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं, बल्कि जन्मभूमि चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें अपने शहर की कीमतें

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी का लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में यह कहना कि भारत में लोकतंत्र, न्यायालय और संसद खतरे में है। यह दिखाता है कि उनकी कैसी सोच है। यह भारत को बदनाम करने की कोशिश नहीं तो फिर और क्या है।

पीएम मोदी विदेश में देश का नाम करते हैं रोशन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश जाते हैं वह देश का नाम रोशन करते हैं, वहीं राहुल गांधी हैं कि वह अपने ही देश का नाम बदनाम करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक वह प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ते जो हाल ही में पदयात्रा की थी वह भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ा यात्रा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here