Nitish Kumar Resigned: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भाजपा से मिला समर्थन

124
Nitish Kumar has resigned from the post of CM of Bihar.

बिहार (Bihar) की राजनीति (Politics) में रविवार (28 जनवरी) बड़ा दिन है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलट-फेर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने इस्तीफा (Resignation) दे दिया है और शाम 4 बजे भाजपा (BJP) के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे और बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वे आज शाम 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश 9वीं बार राज्य के सीएम बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Mosque: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर 55 हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, ASI सर्वे रिपोर्ट से साझा की गई जानकारी

शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं जेपी नड्डा
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं।

राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा विधायक
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पूरे देश और बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक कुछ देर बाद राज्यपाल से मिलेंगे और नीतीश को अपना समर्थन देंगे।

नीतीश 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार की घोषणा के बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा था। राज्यपाल सचिवालय समेत सभी कार्यालयों को रविवार को भी काम जारी रखने का आदेश दिया गया है।

सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है
बिहार विधानसभा में जेडीयू के 45 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 76 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं। ऐसे में तीनों पार्टियों के पास कुल मिलाकर 125 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है और तीन और विधायक एनडीए के साथ होंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.