ममता से मिलेंगे नीतीश कुमार, क्या बनेगी बात?

24 अप्रैल की शाम को मुख्यमंत्री ममता और नीतीश कुमार के बीच वार्ता होगी। हालांकि विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में इनकी यह मुलाकात कितना महत्वपूर्ण साबति होगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

398

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 अप्रैल को दोपहर कोलकाता पहुंच रहे हैं। वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। पहले नीतीश कुमार 25 अप्रैल को दोपहर में पहुंचने वाले थे। दोनों की मुलाकात सचिवालय में होनी थी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में विपपक्ष के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार का नाम तय हो सकता है। हालांकि विपक्ष की स्थिति देखकर यह कहना मुश्किल है कि वे सभी किसी एक नाम पर सहमत हो पाएंगे। इस बात की शंका इसलिए भी है कि ममता बनर्जी जहां कांग्रेस को विपक्षी एकता में शामिल नहीं करना चाहती है, वहीं नीतीश कुमार कह चुके हैं कि बिना कांग्रेस को साथ लिए भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष को मजबूती से खड़ा नहीं किया जा सकता। इस स्थिति में दोनों का मिलन क्या को

शाम में होगी मुलाकात
नीतीश कुमार कार्यक्रम में बदलाव कर 24 अप्रैल को कोलकाता पहुंच रहे हैं। शाम को मुख्यमंत्री ममता और नीतीश कुमार के बीच वार्ता होगी। बैठक के बाद दोनों संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। इसमें विपक्षी एकजुटता का आह्वान किया जा सकता है।

तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश
इससे पहले ममता बनर्जी कोलकाता में सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिल चुकी हैं। इन मुलाकातों को 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट के तौर पर देखा जा रहा है।

विपक्ष के लिए आसान नहीं है आगे की राह
ममता ने अखिलेश से मिलने के बाद कहा था तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में यह देखना होगा कि नीतीश कुमार के 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद कितनी बचेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.