मोदी सरकार के नौ वर्ष की ये हैं नौ बड़ी उपलब्धियां!

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 26 मई, 2023 को अपने 9 साल पूरे कर लिए। सरकार के पिछले नौ वर्षों में ना सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है, बल्कि पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मान भी उन सामान्य लोगों के हाथों में आए, जो हर दृष्टि से इसके हकदार थे।

336

केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार 26 मई, 2023 को अपने 9 साल पूर कर रही है। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पहली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में भारी जनादेश जीतकर सत्ता में आई थी। इन नौ वर्षों में, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों और महिलाओं, दलितों और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई पहल की हैं। यही कारण है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जनादेश मिला और मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विचार ने भारत को दुनिया में एक नई पहचान दी है। भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मोदी के वसुधैव कुटुंबकम् के विाचर ने आज भारत को समृद्ध और सशक्त देशों के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया। आज भारत पर अमेरिका सहित कोई भी देश दबाव नहीं बना सकता। भारत किसी भी स्थिति में अपने हितों के हिसाब से निर्णय लेने के लिए आजाद है।

सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास मोदी सरकार का मूल मंत्र
सुशासन किसी भी लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी ताकत होती है, इसलिए मोदी सरकार की दूरदर्शिता, पारदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति, गरीब कल्याण और सेवा भाव की नई सोच के साथ “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास” सुशासन का मूल मंत्र बना। सुशासन की जड़ें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर आधारित हैं, जिसमें उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलने की बात कही है। मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों में ना सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है, बल्कि पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मान भी उन सामान्य लोगों के हाथों में आए, जो हर दृष्टि से इसके हकदार थे। यह सुशासन, सरकार के प्रति सामान्य जनमानस के मन में विश्वास को और दृढ़ करता दिखाई देता है।

मोदी सरकार के नौ वर्षः प्रधानमंत्री नमो के नेतृत्व में इतिहास रचती केन्द्र सरकार

सामान्य जनों के विकास पर ध्यान
छोटे-छोटे सुधारों से बड़े बदलाव आते हैं इसलिए सबसे पहले केंद्र सरकार ने उन योजनाओं पर ध्यान दिया, जिन्होंने सामान्य जन के आत्मगौरव, आत्मविश्वास और बुनियादी जरूरतों को पूरा किया।

मोदी सरकार के नौ साल की नौ बड़ी बातेंः
1-कनेक्टिविटी सबसे पहली जरूरत है, आज बड़ी बात यह है कि देश में सड़कों का जाल बिछ गया है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भारत माला परियोजना और पर्वत माला परियोजना के माध्यम से सारा भारत जुड़ गया है।

2-पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को इन आठ वर्षों में पहली बार ट्रेन का सफर करने का अवसर मिला।

3-देश के करोड़ों लोग ऐसे थे, जिन्होंने बैंक में प्रवेश तक नहीं किया था। “जन धन योजना” के तहत लगभग 45 करोड़ देशवासियों को बैंक से जोड़ा गया।

4-2014 में “स्वच्छ भारत अभियान” शुरू किया तथा देश में 11 करोड़ से अधिक शौचालय बने व देश के 6 लाख से अधिक गांव ‘खुले में शौच मुक्त’ हुए।

5-‘उज्ज्वला योजना’ के तहत देश की 9 करोड़ महिलाओं को धुएं से आजादी मिली और उन्हे गैस कनेक्शन मिला।

6-सरकार ने नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया और 9 करोड़ से अधिक परिवारों को पीने का स्वच्छ जल दिया।

7-देश में 22 एम्स हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है तथा स्वस्थ भारत की दिशा में “आयुष्मान भारत” योजना से गरीब लोगों का पांच लाख तक मुफ्त इलाज हो रहा है।

8-आज भारत का डंका विदेशों में भी बज रहा है। मोदी के वसुधैव कुटुंबकम् के विाचर ने आज भारत को समृद्ध और सशक्त देशों के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया।

9-हाल ही में मोदी जापान, ऑस्ट्रेलिया और पापू न्यू गिनी तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं। इन देशों में जिस तरह से मोदी का स्वागत हुआ, उससे विदेशों में उनकी लोकप्रियता और भारत की बढ़ती शक्ति का अंदाजा लगया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.