राकांपा नेता एकनाथ खडसे की भाजपा में वापसी की चर्चा

93

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की जोरदार चर्चा हो रही है। शिंदे समूह के विधायक चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया को बताया कि एकनाथ खडसे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात हो चुकी है। बहुत जल्द खडसे फिर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। पाटिल के बयान के बाद खडसे की घरवापसी की चर्चा गरमा गई है।

भाजपा सांसद और एकनाथ खडसे की बेटी रक्षा खडसे ने मीडिया को बताया कि खडसे पिछले सप्ताह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने गए थे। वह भी साथ थीं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से अमित शाह से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद अमित शाह से खडसे ने फोन पर बात की थी। बहुत जल्द उनके पिता महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

एकनाथ खडसे ने बताया कि वे अमित शाह से मिलने गए थे। इसमें कोई नई बात नहीं है। अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके लिए नए नहीं हैं। भाजपा में काम करते समय इनके साथ उनका अच्छा संबंध रहा है। काम के लिए वे किसी से भी मिल सकते हैं, यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस से भी। इसलिए इस मुलाकात का बेजा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – भूकंप से कांपा अंडमान द्वीप, क्षति की सूचना नहीं

उल्लेखनीय है कि एकनाथ खडसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहे हैं। उन्हें जमीनी नेता माना जाता है। राकांपा की ओर से खडसे को विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। बताया जा रहा है कि खडसे राकांपा में खुश नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.