सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंचे पवार! महाराष्ट्र में इस बात की चर्चा

राकांपा प्रमुख शरद पवार मुंबई में सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली चले गए हैं। उनके अचानक दिल्ली जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

104

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार दिल्ली पहुंच गए हैं। पवार के साथ भी राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी हैं। भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील पहले से ही राजधानी में मौजूद हैं। महाराष्ट्र के इतने सारे नेताओं के देश की राजधानी में होने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

बता दें कि शरद पवार मुंबई में सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली चले गए हैं। उनके अचानक दिल्ली चले जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं पवार
बताया जा रहा है कि पवार के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कहा यह भी जा रहा है कि दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की बैठक हो रही है और पवार उसमें हिस्सा लेने गए हैं।

ये भी पढ़ेंः वो 26/11 की शाम… मुंबई को डराया गया पर जिंदादिल और जाबांज फिर खड़ी हो गई

फडणवीस-पाटील का यह है प्रोग्राम
चंद्रकांत पाटील और देवेंद्र फडणवीस के बारे में कहा जा रहा है के वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.