सिद्धू का पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

133

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक पत्र सोनिया गांधी को लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि समझौता करने से व्यक्ति के चरित्र का पतन हो जाता है। उन्होंने, कहा है कि वे पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते।

राज्य में पांच महीने बाद विधान सभा का चुनाव होना है। इसके पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना और अब सिद्धू का प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना बड़ा झटका माना जा रहा है।

नवजोत सिंह ने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा है…

आदरणीय मैम,

समझौता करने से व्यक्ति के चरित्र का पतन हो जाता है, मैं पंजाब के भविष्य और विकास के एजेंडा से कभी समझौता नहीं कर सकता।
इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं काग्रेस में सेवा करता रहूंगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.