National Youth Festival: आज की युवा पीढ़ी सबसे भाग्यशाली पीढ़ी- प्रधानमंत्री

अगले 25 सालों का अमृतकाल आपके लिए कर्तव्य काल भी है। आप लोकल उत्पादों को बढ़ावा दीजिए। मातओं, बहनों, आदि गालियों के चलन के खिलाफ आवाज उठाइए। नशे से बिल्कुल दूर रहकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

122

National Youth Festival: महाराष्ट्र के नाशिक (Nashik) में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि  भारत (India) की अनेक महाशक्तियों का संबंध महाराष्ट्र की वीर और तपोभूमि (Veer and Tapobhoomi of Maharashtra) से रहा है। यहां की मातृशक्ति जीजामाता ने छत्रपति शिवाजी जैसे महानायक को गढ़ा। इस भूमि ने वीर सावरकर, चापेकर बंधु ,अहिल्याबाई, लोकमान्य तिलक आदि महापुरुष दिए। नाशिक के पंचवटी में श्रीराम में भी समय बिताया था।

भारत का भविष्य युवाओं के चरित्र और बौद्धिकता पर निर्भर
 प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी महापुरुषों ने युवा शक्ति (youth power) को सर्वोपरि रखा है। स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) कहते थे, भारत का भविष्य युवाओं के चरित्र और बौद्धिकता पर निर्भर है। स्टार्टअप में भारत की शक्ति के पीछे युवा शक्ति का ही हाथ है। आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चुअल हब बन रहा है, तो इसमें युवाओं का बड़ा रोल है। भारतीय युवाओं के लिए यह अमृतकाल इतिहास बनाने का एक अवसर है। आज भी अनेक युवा क्रांतिकारियों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम से अंग्रेजी शासकों को हिला दिया था।  हमारे देश के महापुरुष जिए तो देश के लिए, सपने देखे, तो देश के लिए, जूझना पड़ा, तो देश के लिए ही जुझे और संकल्प भी किए, ते देख के लिए ही किए।

आज की युवा पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी
भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी आप युवाओं की है। आप अपने नाम को दुनिया के इतिहास में लिखा सकते हैं। मैं आज की युवा पीढ़ी को सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूं। मेरा सबसे ज्यादा भरोसा भारत के युवाओं पर है। मेरा भारत युवा संगठन से तेजी से जुड़ते युवाओं को देखकर मैं काफी उत्साहित हूं। अभी संगठन को बने 75 दिन भी नहीं हुए और एक करोड़ से अधिक युवा इससे जुड़ चुके हैं। आपका परिश्रम पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराएगा। युवा को खुला आसमान देने की मेरी सरकार ने पूरी कोशिश रही। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है।
यह समय सपनों को विस्तार देने का है। हमें नये चैलेंज प्रस्तुत करने हैं। आत्मनिर्भार भारत बनाना है।

अमृतकाल युवाओं के लिए कर्तव्यकाल है
आयुर्वेद भारत की पहचान रहा है। लेकिन आजादी के बाद इसे भुला दिया गया। परंतु आज यह दुनिया में सम्मान पा रहा है। आज मिलेट्स रसोई में पहुंच रहे हैं। आपको इस श्रीअन्न का ब्रांडएंबेसडर बनना है। भारत लोकतंत्र की जननी है। लोक तंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, भारत उतना ही सशक्त होगा। लोकतंत्र में भागीदारी का एक जरिया वोटिंग भी है। अगले 25 सालों का अमृतकाल आपके लिए कर्तव्य काल भी है। आप लोकल उत्पादों को बढ़ावा दीजिए।
मातओं, बहनों, आदि गालियों के चलन के खिलाफ आवाज उठाइए। नशे से बिल्कुल दूर रहकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

यह भी पढ़ें – Swami Vivekananda-Jayanti: अस्पृश्यता व जातिगत भेदभाव के खिलाफ थे स्वामी विवेकानंद-शाह

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.