Haryana Politics: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के अगले सीएम, आज शाम पांच बजे लेंगे शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

81

हरियाणा (Haryana) की राजनीति (Politics) में कुछ ही घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मुख्यमंत्री पद (Chief Minister’s Post) से इस्तीफा दे दिया है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री। राज्य में 2 डिप्टी सीएम होंगे, अनिल विज और भव्य बिश्नोई को यह जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण (Swearing) होगा।

हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गईं जो दोपहर होते-होते राजनीतिक भूचाल में तब्दील हो गईं। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

कौन हैं नायब सिंह सैनी?
बता दें कि नायब सिंह सैनी 2014 में राज्य सरकार में नारायणगढ़ से विधायक और भाजपा सरकार में राज्य मंत्री थे। उनके पास खनन विभाग था। 2019 में भाजपा ने कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वर्तमान में लोकसभा सदस्य के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सैनी अंबाला लोकसभा के नारायणगढ़ गांव के रहने वाले हैं।

मनोहर लाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
नायब सैनी के हरियाणा के सीएम बनने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नायब सैनी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
नायब सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.