Mumbai: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इन नेताओं के साथ की चुनाव पर चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 सितंबर को सुबह मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल के पांडाल में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किए।

300

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 26 सितंबर को मुंबई में कई गणेशोत्सव मंडल के पांडाल में जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नड्डा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया।

लालबाग का राजा के किए दर्शन
जेपी नड्डा 26 सितंबर को सुबह मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल के पांडाल में जाकर भगवान गणेश का दर्शन किए। इसके बाद नड्डा गिरगांव में पिछले 138 साल से लगातार प्रतिस्थापित गणेशोत्सव मंडल में गए और वहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद नड्डा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

इन नेताओं के साथ की चुनाव पर चर्चा
देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास पर जेपी नड्डा में आगामी चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.