MP Congress गा रही पाकिस्तानी गीत! भाजपा का बड़ा हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनावी मूड में आते हुए यात्रा निकाल रही है। जिसके लिए गीत बनाया गया है।

544

मध्य प्रदेश की पार्टियां चुनावी मूड में आ चुकी हैं। प्रदेश के दो बड़े दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस (Congress) ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है, इसके लिए एक गीत तैयार किया गया है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों करती है?

अबकी कांग्रेस को जनता कर देगी चलता
भाजपा (BJ) नेता और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इमरान खान (Imran Khan) का वीडियो दिखाते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, चचा दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि, यात्रा का थीम सांग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से ले लिया है। कांग्रेस के चलो चलो में 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई और कांग्रेस की साख भी चली गई है। अबकी जनता प्रदेश से कांग्रेस को भी चलता कर देगी।

पाकिस्तान से प्रेम क्यों?
मध्य प्रदेश भाजपा ने ट्वीट किया है कि, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर सामने आया है। मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार गीत के लिए कांग्रेस ने पाकिस्तान की इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया है। कांग्रेस की चोरी की आदत पुरानी है, लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस

गणेश चतुर्थी से जनआक्रोश यात्रा
मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। इसमें सात यात्राएं निकलेंगी, जो 15 दिन में लगभग साढ़े ग्यारह हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह यात्रा 230 विधान सभा क्षेत्र में जाएगी। इसी यात्रा का थीम सांग कांग्रेस ने बनाया है, जिस पर विवाद हो गया है।

ये भी पढ़ें – पुरानी संसद में देशवासियों का लगा पैसा और पसीना- मोदी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.