Maharashtra: ”कई पार्टियों के रंग…” राहुल नार्वेकर को ठाकरे गुट के सांसद ने कहा गिरगिट

शिवसेना (ठाकरे गुट) सांसद अरविंद सावंत ने राहुल नार्वेकर की आलोचना की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को गिरगिट कहकर तंज कसा है।

298

महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों के 54 विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टल गई है। शिंदे गुट के विधायकों द्वारा याचिका के दस्तावेज मांगे जाने और दो सप्ताह का समय मांगे जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने उन्हें एक हफ्ते का वक्त दिया। इसके बाद शपथ पत्र जमा करने और उसका जवाब देने के लिए 10 दिन की और अवधि भी दी है।

इस पर शिवसेना (ठाकरे गुट) सांसद अरविंद सावंत ने राहुल नार्वेकर की आलोचना की है। सावंत ने कहा, “सदन में गिरगिट बैठा है। उन्होंने कई पार्टियां बदली हैं, तो कई पार्टियों के रंग उन पर है। अरविंद सावंत ने राहुल नार्वेकर पर इसलिए हमला बोला क्योंकि वे विधानसभा अध्यक्ष हैं।

ठाकरे गुट के सांसद ने राहुल नार्वेकर को कहा-गिरगिट
अरविंद सावंत ने कहा, ”सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद अवैध सरकार बैठी हुई है। देश में लोकतंत्र और संविधान का सम्मान है या नहीं? ऐसा प्रश्न उठ सामने है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के सम्मान का सवाल है। उसका क्रियान्वयन विधानसभा अध्यक्ष को करना है, लेकिन, विधानसभा में गिरगिट बैठे हैं। उन्होंने कई पार्टियां बदली हैं। उन पर कई पार्टी के रंग चढ़े हुए हैं।” अरविंद सावंत ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की आलोचना की।

Rajasthan: पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार

अरविंद सावंत ने कहा, “चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम छीन लिया, यह अवैध है। चुनाव आयोग ने हमसे 20 लाख फॉर्म लिए। दूसरे व्यक्ति ने कितने फॉर्म भरे? दुनिया को वे इसकी संख्या बताएं। फिर पार्टी, नाम और सिंबल उन्हें कैसे दे दिया? 40 विधायकों की कोई पार्टी नहीं है। सिर्फ वो पार्टी एक विधायक है। यदि वो पार्टी छोड़ देगा तो फिर क्या होगा?”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.