देश भर के राज्यों में कितने नंबर पर है महाराष्ट्र? मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ये दावा

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि राज्य के मुखिया के रूप में मैं आम लोगों के कल्याण के लिए काम कर पाया हूं। इस आजादी का सही अर्थ है कि हमें देश में खुशहाली पैदा करने में सक्षम होना चाहिए।

266
एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15 अगस्त को कहा कि महाराष्ट्र हर क्षेत्र में नंबर वन है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र आज देश में पहले स्थान पर है। इससे रोजगार भी काफी हद तक बढ़ेगा। हमारा मानना है कि राज्य कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे सभी क्षेत्रों में इसके आगे भी देश में नंबर एक रहेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि राज्य के मुखिया के रूप में मैं आम लोगों के कल्याण के लिए काम कर पाया हूं। इस आजादी का सही अर्थ है कि हमें देश में खुशहाली पैदा करने में सक्षम होना चाहिए। इस राज्य के आम लोग, समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वतंत्रता और विकास का आभास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे और स्वराज्य को सुराज्य में तब्दील किया जाये।

ये हस्तियां थीं मौजूद
इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज सौनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, शिष्टाचार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर, सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक जयश्री भोज, तीनों सेनाओं के प्रमुख अधिकारी मुंबई में भारतीय सेना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मंत्रालय के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.