Lucknow: समाजवादी पार्टी में भागमभाग जारी, इन नेताओं ने मिलाया हाथ से हाथ

पांच राज्यों के विधानसभा और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सपा को झटके लगना जारी है।

1455

इस समय समाजवादी पार्टी में भगदड़ का माहौल है और उसके नेता आये दिन कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अभी पूर्वी वर्मा दो दिन पूर्व शामिल हुई थीं। इसी बीच 8 नवंबर को समाजवादी पार्टी एस.सी. एस.टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) एससीएसटी प्रकोष्ठ के महासचिव तथा समाजवादी पार्टी (लोहिया) एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव राम सागर भारती (कोरी) एवं हिन्दुस्तान मोर्चा भारत के लखनऊ मण्डल प्रभारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह एवं संगठन सचिव अनिल यादव के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन सचिव अनिल यादव ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।

इन नेताओं ने भी छोड़ी साइकिल की सवारी
सदस्यता ग्रहण करने वालों में अभिषेक आनंद, सुनील कुमार वर्मा, अक्षत सक्सेना, हर्ष सिंह, रेहान समीर, साहिल, मुसब्बिर यासीन, विशाल सिंह, राजेश कनौजिया, दीपक पाल, अभिषेक तिवारी, नीतीश कुमार यादव शामिल रहे। सदस्यता ग्रहण के उपरांत प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि देश नहीं बिकने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा का नारा देकर देश एवं प्रदेश की सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सिर्फ इस देश की भोली भाली जनता को छला है। आज देश की सम्पत्ति सभी सरकारी उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

राहुल गांधी की सराहना
उन्होंने कहा कि हिन्दू को मुस्लिम से लड़ाया जा रहा है। देश में अमन, चैन, एकता, अखण्डता बनाये रखने के लिए जिस प्रकार से हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी भारत जोड़ों यात्रा निकाली। उसी का परिणाम है कि सभी समाज के लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। देश की जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देकर देश में कांग्रेस का राज्य स्थापित करने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद, प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, रोहन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी सीतापुर के अध्यक्ष संतोष भार्गव, दिनेश सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.