Lok Sabha Elections 2024: ‘शक्ति’ वाले बयान पर राहुल गांधी मांगेगे माफी? भाजपा ने लगाया ये आरोप

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्शों से ओत-प्रोत पार्टी नहीं रही।

82

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) के ‘शक्ति’ वाले बयान(‘Shakti’ statements) पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर(Bharatiya Janata Party constant attacker) है। भाजपा इस बयान की भर्त्सना करते हुए इसे चुनावी मुद्दा भी बनाने जा रही है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने 19 मार्च को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू संस्कृति का अपमान किया। एक दिन बाद भी बयान को सुधारने की कोई कोशिश नहीं की गई बल्कि उनकी टिप्पणी में अर्थ खोजने की कोशिशें की जा रही हैं। इसे उचित ठहराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा हिन्दू धर्म का अपमान नहीं सहेगी।

विभाजनकारी मानसिकता के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टीः प्रसाद
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्शों से ओत-प्रोत पार्टी नहीं रही। यह एक विभाजनकारी मानसिकता के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी माओवादी विचार और हिंदू विरोधी विचारधारा से ओतप्रोत है। राहुल गांधी पूरी तरह से इन तत्वों के प्रभाव में हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी अन्य धार्मिक विचारों के आस्था के मूल सिद्धांतों के संबंध में इसी तरह का अपमानजनक शब्द बोलने का साहस रखते हैं? क्या वे ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किसी और धर्म के लिए सकते हैं? राहुल गांधी सुविधा के लिए चुनावी हिन्दू बनते हैं। देश आज गुस्से में है, क्योंकि कांग्रेस हिन्दू आस्था का अपमान करती है।

Visa bribery case: कार्ति चिदंबरम की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने किया तलब

राहुल गांधी, ए राजा और स्टालिन में कोई अंतर नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, ए राजा और स्टालिन में कोई अंतर नहीं है। भाजपा इस बयान की भर्त्सना करती है। देश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है । देश के प्रमुख आस्था का अपमान करेंगे तो प्रश्न उठाना आवश्यक है। हिन्दू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।

कांग्रेस के ईवीएम के सवाल पर रविशंकर ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जीती है तो कैसे जीती है। कांग्रेस किसी लोकतांत्रिक संस्था पर विश्वास नहीं करती। प्रश्न करें तो मीडिया चंगुल में है, ऐसा बताते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.