Lok Sabha Elections 2024: सोनीपत में 80-100 वर्ष के आयु के लोगों के मतदान के लिए है विशेष व्यवस्था

100 साल से उम्र के मतदाता गन्नौर में 75 है, जिसमें 30 पुरूष तथा 45 महिलाएं, राई में 58 जिसमें 24 पुरूष तथा 34 महिलाएं हैं।

50

Lok Sabha Elections 2024 के सोनीपत जिला के 100 से अधिक आयु के 527 मतदाता हैं, जिनमें 236 पुरूष व 291 महिला मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने 27 मार्च को बताया कि 80 साल से अधिक उम्र के 28 हजार 893 मतदाता हैं जबकि 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं में 12 हजार 883 पुरूष व 16 हजार 10 महिला मतदाता शामिल हैं।

किस क्षेत्र में 100 से अधिक उम्र के हैं कितने मतदाता
100 साल से उम्र के मतदाता गन्नौर में 75 है, जिसमें 30 पुरूष तथा 45 महिलाएं, राई में 58 जिसमें 24 पुरूष तथा 34 महिलाएं हैं, खरखौदा में 123 जिसमें 59 पुरूष तथा 64 महिलाएं मतदाता हैं, सोनीपत में 132 मतदाताओं में 65 पुरूष तथा 67 महिलाएं मतदान करेंगी, गोहाना में 82 मतदाताओं में 36 पुरूष तथा 46 महिलाएं तथा बरोदा में 57 मतदाताओं में 22 पुरूष तथा 35 महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Mumbai: ईडी ने उबाठा के पश्चिम मुंबई संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को भेजा समन, राउत ने कही ये बात

पोलिंग स्टेशन पर रैंप, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था
गन्नौर में 4155 है, जिसमें 1845 पुरूष तथा 2310 महिलाएं, राई में 3 577 मतदाताओं में 1510 पुरूष तथा 2067 महिलाएं, खरखौदा में 5 227 मतदाताओं में 2292 पुरूष तथा 2935 महिलाएं, सोनीपत में 6 350 मतदाताओं में 3114 पुरूष तथा 3236 महिलाएं, गोहाना में 4 779 मतदाताओं में 2102 पुरूष तथा 2677 महिलाएं तथा बरोदा में 4 805 मतदाताओं में 2020 पुरूष तथा 2785 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशन पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की सुविधा, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि हर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.