Lok Sabha Election 2024: पंजाब की 13 सीटों के लिए कल होगा मतदान, 55 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। पंजाब के दो करोड़ 14 लाख 61 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

452

Lok Sabha Election 2024: पंजाब (Punjab) की सभी 13 लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) और चंडीगढ़ लोकसभा (Chandigarh Lok Sabha)  सीट पर 1 जून को मतदान होना है। इसके लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। पंजाब के दो करोड़ 14 लाख 61 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भीषण गर्मी (Extreme heat) को देखते हुए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर छबील लगाई जाएंगी।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि राज्य में कुल दो करोड़ 14 लाख 61 हजार 741 वोटर हैं, जिनमें एक करोड़ 12 लाख 86 हजार 727 पुरुष, एक करोड़ एक लाख 74 हजार 241 महिलाएं, 773 ट्रांसजेंडर, एक लाख 58 हजार 718 पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) और 1614 एनआरआई (प्रवासी भारतीय) वोटर शामिल हैं। राज्य में पहली बार अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले वोटरों की गिनती पांच लाख 38 हजार 715 और 85 साल और इससे अधिक आयु के वोटरों की गिनती एक लाख 89 हजार 855 है। उन्होंने कहा कि राज्य में 24 हजार 451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5694 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील (क्रिटीकल) घोषित किये गए हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: आयकर विभाग ने रिकॉर्ड 1100 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण किए जब्त, 2019 की तुलना में 182% अधिक

1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन
उन्होंने बताया कि इनमें 1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन, महिलाओं के संचालित 165 गुलाबी बूथ, 115 ग्रीन बूथ, नौजवानों के प्रबंधित 99 बूथ और दिव्यांग व्यक्तियों के प्रबंधित 101 बूथ शामिल हैं। सिबिन सी ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के 9239 वोटरों और 4530 दिव्यांग वोटरों को मिलाकर कुल 13,769 वोटरों से घर से वोट की सुविधा सम्बन्धी सहमति प्राप्त हुई थी, जिनमें से 85 साल से अधिक उम्र के 8640 और 4203 दिव्यांग वोटरों समेत कुल 12, 843 वोटरों ने 30 मई तक अपनी वोट डाले हैं।

यह भी पढ़ें- Water Crisis: दिल्ली में जल संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा?

50 हजार सपोर्टिंग स्टाफ
सिबिन सी ने बताया कि राज्य के कुल दो लाख 60 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं, जिनमें एक लाख 20 हजार 114 पोलिंग स्टाफ, 70 हजार 724 सुरक्षा कर्मचारी (राज्य पुलिस और केंद्रीय हथियारबंद अर्ध सैनिक बल), 50 हजार सपोर्टिंग स्टाफ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दफ़्तर और जि़ला निर्वाचन अधिकारी दफ्तरों के 25,150 कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: सातवें चरण में सबकी नजर वाराणसी सीट पर, करीब 20 लाख मतदाता चुनेंगे अपना नेता

पंजाब पुलिस के 55,039 जवान तैनात
पुलिस नोडल अफ़सर एमएफ फारुकी ने बताया कि राज्य में सुरक्षित हालातों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस के 55,039 जवान तैनात किये गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपत स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य को 2098 सेक्टरों में बांटा गया है और हरेक सेक्टर के लिए इंचार्ज नियुक्त किये गए हैं, जिनके साथ एक हेड-कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों के की पेट्रोलिंग पार्टी हर समय तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के दरमियान बेहतर संचार को यकीनी बनाने के लिए जिलों को 20 वाटस के 3496 अतिरिक्त वायरलैस सैट और 8385 वायरलैस वॉकी-टाकी सैट मुहैया करवाए गए हैं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.