Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की जारी की पांचवीं सूची, पूरी लिस्ट यहाँ देखें

भाजपा ने 24 मार्च (रविवार) को लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की। अपनी पांचवीं सूची में, भाजपा ने 111 और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें नवीन जिंदल, अभिनेता कंगना रनौत भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बक्सर (बिहार) से हटाया गया; सीता सोरेन दुमका (झारखंड) से चुनाव लड़ेंगी। 

137

Lok Sabha Election 2024: भाजपा (BJP) ने 24 मार्च (रविवार) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए 111 उम्मीदवारों (111 candidates) की अपनी पांचवीं सूची जारी (Fifth list released) की। अपनी पांचवीं सूची में, भाजपा ने 111 और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मिजोरम, सिक्किम, तेलंगाना पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को कांग्रेस के गढ़ हिमाचल प्रदेश के मंडी से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अनुभवी अभिनेता अरुण गोविल को भी उत्तर प्रदेश के मेरठ से मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पूर्व सांसद और उद्योगपति ने कांग्रेस को दिया झटका, बीजेपी में शामिल हुए नवीन जिंदल

नवीन जिंदल हरियाणा के कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे
24 मार्च (आज) बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उद्योगपति नवीन जिंदल ने दो बार (2004-2014) लोकसभा में कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हालाँकि, वह 2014 के राष्ट्रीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार सैनी से हार गए और 2019 में कांग्रेस द्वारा उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया।

पूरी लिस्ट यहाँ देखें-

यह भी देखें-

 

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.