Lok Sabha Election 2024: असम लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में भाजपा से हुई यह चूक, संशोधित सूची जारी

नई सूची साझा करते हुए पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, "असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और नाम को सही किया गया है।"

168

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी सूची में असम (Assam) से जुड़ी सीटों के नामों में संशोधन जारी किया है। भाजपा ने राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा (candidates declaration) की थी। इसमें मंगलदाई (Mangaldai) और कलियाबोर (Kaliyabor) सीटें भी शामिल थीं। यह दोनों सीटें हाल ही में हुए परिसिमन के बाद अब लोकसभा क्षेत्र नहीं हैं।

नई सूची साझा करते हुए पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, “असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और नाम को सही किया गया है।” भाजपा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या और नाम को सही किया गया है।

यह भी पढ़ें- West Bengal: न्यायपालिका छोड़ राजनीति में नजर आएंगे न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

नई संशोधित सूची जारी
नई संशोधित सूची में लोकसभा क्षेत्र दारंग उदालगुरी से दिलीप सैकिया, दीफू (एसटी) क्षेत्र से अमर सिंह तिस्सो, करीमगंज क्षेत्र से कृपानाथ मल्लाह, काजीरंगा क्षेत्र से कामाख्या प्रसाद तासा, सोनितपुर क्षेत्र से रंजित दत्ता उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र से बिजुली कलिता मेधी, लखीमपुर से प्रदान बरुआ, सिलचल (एससी) से परिमल शुक्लाबैद्य, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, नौगांव से सुरेश बोरा और जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से तोपोन कुमार गोगोई उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi: ग्रेटर नोएडा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत

195 उम्मीदवारों की पहली सूची
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करने के एक दिन बाद, भाजपा ने 2 मार्च (रविवार) को कुछ सुधारों के बाद असम राज्य के लिए उम्मीदवारों की एक संशोधित सूची जारी की। पहली सूची में जहां बीजेपी ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, वहीं पार्टी ने कुछ नामों को गलत बताया। पहली सूची की घोषणा करते समय इस तथ्य पर भी विचार नहीं किया गया कि असम में परिसीमन हुआ था।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.