Lok Sabha Elections 2024: विदर्भ में बीजेपी के लिए करो- मरो की लड़ाई, कांग्रेस के लिए ये है चुनौती

बीजेपी ने अमरावती लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए और प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कई प्रयोग किए हैं।

74

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र देश की राजनीति की एक प्रयोगशाला बन गया है। इस प्रदेश में परिवारवाद की राजनीति की चमक फीकी पड़ती जा रही है। मराठा छत्रप शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हो गया है और बालासाहेब ठाकरे की विरासत को संभालने में उद्धव ठाकरे सफल नहीं हो पाए हैं। शिवसेना भी दो हिस्सों में बंट गई है। चुनावी तपिश बढ़ गई है। दो पार्टियों में टूट के बाद महाराष्ट्र का चुनावी दंगल दिलचस्प हो गया है। पहले और दूसरे चरण में विदर्भ की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

देश की राजनीति में विदर्भ का वर्चस्व
महाराष्ट्र की उप- राजधानी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। इसलिए नागपुर से निकला संदेश देश की राजनीति को प्रभावित करता है। प्रसिद्ध कवि कालिदास ने मेघदूत की रचना रामटेक में की थी। रामटेक लोकसभा क्षेत्र भी विदर्भ के तहत आता है, लेकिन विदर्भ क्षेत्र की अपनी- अपनी समस्याएं हैं। खासकर किसानों की आत्महत्या एक बड़ी समस्या है। ।

 दांव पर हाईवे मैन नितिन गडकरी की प्रतिष्ठा
नागपुर विदर्भ का एक मुख्य शहर है। वर्तमान सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वे अपनी हैट्रिक बनाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी विकास ठाकरे नितिन गडकरी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नागपुर के साथ लगती चंद्रपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने महाराष्ट्र में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चुनाव मैदान में उतारा है। राज्य की राजनीति से वो केंद्र की राजनीति में आ रहे हैं। कांग्रेस की प्रतिमा धानोरकर मामले को दिलचस्प बना रही है। भंडारा गोंदिया, और गढ़चिरौली चिमूर , रामटेक सीट पर भी महायुति और महा विकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।

Chaitra Navratri:जानिए चैत्र नवरात्रि का महत्व और क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

भाजपा के लिए संभावनाओं वाला क्षेत्र विदर्भ
बीजेपी ने अमरावती लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए और प्रदर्शन बेहतर करने के लिए कई प्रयोग किए हैं। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 6 और 2019 में विदर्भ की 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें नागपुर, अकोला, गोंदिया भंडारा, गडचिरोली, चिमूर, वर्धा शामिल है। अविभाजित शिवसेना ने बुलढाणा ,यवतमाल वाशिम और रामटेक सीट पर जीत हासिल की थी। चंद्रपुर सीट पर कांग्रेस जीती थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.