कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम 2022: खड़गे बने कांग्रेस के नये अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को 19 अक्टूबर उसका नया अध्यक्ष मिल गया। सुबह के 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती शुरू हो गई थी।

83

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के 19 अक्टूबर परिणाम आ चुके हैं। जनता इस इंतजार में थी कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर में से कौन बनता है। आखिरकार खड़गे को इस पद के लिए चुन लिया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले। जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था।

24 वर्ष बाद गैर गांधी परिवार अध्यक्ष
24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए यह 6वीं बार चुनाव हुए। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली स्थित उनके आवास पर पार्टी नेता शुभकामनाएं देने पहुंचे।

शशि थरूर ने दी बधाई
मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर उनके प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार कांग्रेस सांसद शशि तरूर ने ट्वीट कर बधाई दी है।

17 अक्टूबर को हुए थे मतदान
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को 19 अक्टूबर उसका नया अध्यक्ष मिल गया। सुबह के 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था।

ये भी पढ़ें – यूक्रेन पर रूस के हवाई हमले में चार की मौत, एक तिहाई बिजली स्टेशन ध्वस्त

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा, “मैं खुश हूं कि पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। सब कुछ अच्छे से हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच बहुत अच्छा लोकतांत्रिक चुनाव हुआ।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.