JP Nadda In Mumbai: जेपी नड्डा ने मुंबई के विकास में योगदान देने वाले 18 महापुरुषों की प्रतिमा का किया अनावरण

'हीरोज ऑफ मुंबई' कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को गिरगांव के किलाचंद गार्डन में ऐसी 18 महान विभूतियों की मूर्तियों का अनावरण किया गया। यहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत रहे स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

203

JP Nadda In Mumbai: मुंबई (Mumbai) शहर को भारत की आर्थिक राजधानी (economic capital) कहा जाता है। इस शहर की दुनिया भर में प्रतिष्ठा है। स्वतंत्रता-पूर्व और स्वतंत्रता के बाद के समय में भी,’मुंबई शहर’ देश का प्रमुख विकास का केंद्र रहा है। देश की इस आर्थिक राजधानी को दुनिया में मशहूर बनाने में कई दिग्गजों ने योगदान दिया है। ‘हीरोज ऑफ मुंबई’ (Heroes of Mumbai) कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को गिरगांव (Girgaon) के किलाचंद गार्डन (Kilachand Garden) में ऐसी 18 महान विभूतियों की मूर्तियों का अनावरण किया गया। यहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत रहे स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील, मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, भाजपा मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक प्रवीण दरेकर, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष और वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Anti-India Fatwa: ‘गज़वा-ए-हिंद’ का समर्थक है दारुल उलूम देवबंद, NCPCR ने उठाया यह कदम

18 विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
‘हीरोज ऑफ मुंबई’ कार्यक्रम की संकल्पना कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के विचारों से साकार हुई है। इसके तहत गिरगांव में किलाचंद उद्यान को स्मृति और प्रेरणा स्थल में बदल दिया गया है। यहां छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के साथ-साथ मुंबई के विकास में योगदान देने वाली 18 विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इस पहल का उद्देश्य मुंबईकरों को इन महान हस्तियों के कार्यों से प्रेरित करना है। साथ ही इस पहल के तहत पर्यावरण पूरक विकास को प्राप्त करने के प्रयास में किलाचंद गार्डन में सूर्यमंडपम की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से बगीचे के लिए आवश्यक बिजली की आपूर्ति पूरी की जाएगी। इसके अलावा मुंबईकरों के लिए इस पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Master Stroke: लोकसभा 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक, चुनाव से पहले ही विपक्ष चित!

महान विभूतियों के योगदान
जे. पी.नड्डा ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “पार्क में एक ऐसी ऊर्जा है, जो मन को उत्साहित कर देगी, वातावरण ऐसा है, जो मन को ऊर्जा से भर देगा। अगली पीढ़ी को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के क्रम में महान विभूतियों के योगदान के बारे में पता होना चाहिए। इस पार्क के माध्यम से आज के युवाओं को हमारे इतिहास और हमारे भविष्य के बारे में पता चलेगा और देश के प्रति उनका गौरव बढ़ेगा।” उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी मुंबईकरों को प्रेरित करने वाला प्रेरणा स्थल स्थापित करने के लिए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को बधाई दी। उन्होंने लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से इस पार्क के निर्माण में मदद करने के लिए मंजू लोढ़ा को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्थान भविष्य में हम सभी को चेतना और आशा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें-PM Modi In Gujarat: गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही यह बात

भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, ”मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के मार्गदर्शन में और मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से हमने यह पार्क बनाया गया है। निश्चित रूप से हजारों नहीं,बल्कि लाखों भारतीयों के लिए यह प्रेरणा स्रोत बनेगा।” मुंबई की प्रगति में मुंबई के मूल निवासी कोली बंधुओं के योगदान को देखते हुए यहां उनकी एक प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम में 18 विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।”

यह भी पढ़ें- IPC 294: जानिए क्या है आईपीसी धारा 294, कब होता है लागू और क्या है सजा

विभूतियों के नाम

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर
स्वातंत्र्यवीर सावरकर
क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले
लता मंगेशकर
दादासाहेब फालके
कुसुमाग्रज
होमी भाभा
जेआरडी टाटा
जगन्नाथ शंकर शेठ
अण्णाभाऊ साठे
बालासाहेब ठाकरे
धीरूभाई अंबानी
रामनाथ गोयनका
सेठ मोती शाह
हुतात्मा बाबू गेणू
अशोक कुमार जैन
कोली बंधु
सचिन तेंडुलकर

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.