झारखंड : अब टॉप सिक्योरिटी में हेमंत सोरेन… जानें क्या है कारण?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी देनेवाले शख्स की खोजबीन शुरू हो गई है। इस बारे में साइबर सेल और विशेष पुलिस बल जांच कर रहा है।

98

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल द्वारा ये धमकी प्राप्त हुई है। जिसके बाद उनके निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेमंत सोरेन को पहले भी धमकी मिलती रही है।

हेमंत सोरेन को पहले भी दो बार परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद परिवार की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। अब ईमेल के द्वारा प्राप्त धमकी के बाद सुरक्षा में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। ईमेल के प्रेषक ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें – किसान आंदोलन : गणतंत्र का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, आंदोलन में वीडियो कैलिफोर्निया से अपलोडिंग…. अब खुलेगा आतंकी कनेक्शन

साइबर सेल में मामला दर्ज
मुख्यमंत्री को धमकी मिलने के बाद साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। झारखंड पुलिस के विशेष शाखा के अधिकारी तंजील खान ने बताया कि रांची के साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इसके पहले 8 जुलाई को दो ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हत्या की धमकी दी गई थी। इस मामले में 13 जुलाई को साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री को प्रोटोनमेल के माध्यम से धमकी दी गई है। जिसका सर्वर स्विट्जरलैंड में है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.