झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जोर का झटका, विधानसभा की सदस्यता रद्दः सूत्र

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधान सभा की सदस्यता चुनाव आयोग ने रद्द कर दी है। इससे उनके मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तलवार लटकने लगी है।

93

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनन मामले में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। इससे पहले इसी मामले में उनके करीबी कारोबारी प्रेम प्रकाश को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द किए जाने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल को पत्र भेजा है। आयोग ने सोरेन द्वारा खान अपने नाम कराने के मामले में उनकी सदस्ता रद्द करने की सिफारिश की है। प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लगभग तीन बजे तक इस पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।

ये है मामला
भारतीय जनता पार्टी ने सोरेन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद को पत्थर खनन लीज पर आवंटित कर दिया। पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए सोरेन की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की थी। गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश की कैबिनेट में खनन-वन मंत्रालय मुख्यमंत्री सोरेन के ही पास है।

विकल्प पर चर्चा जारी
झारखंड में सरकार चला रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा में हेमंत सोरेन के विकल्प पर चर्चा शुरू है। समझा जा रहा है कि सोरेन की पत्नी, भाई या परिवार के किसी अन्य सदस्य को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा का दावा है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.