India-Maldives dispute: चीन से लौटते ही मालदीव राष्ट्रपति के बदले सुर, भारतीय सेना को लेकर कही यह बात

मालदीव के राष्ट्रपति के चीन दौरे के तुरंत बाद मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मालदीव प्रशासन की नीति के तहत भारतीय सेना के जवान अब मालदीव में नहीं रह सकते।

199

मालदीव की मंत्री (minister of maldives) मरियम शिउना और अन्य नेताओं की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) और हिन्दुओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से ही भारत और मालदीव के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी। अब ताजा घटनाक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू (Maldives President Mohammed Muizzu) ने भारत (India) को मालदीव से 15 मार्च तक भारतीय सेना (Indian Army)को वापस बुलाने (recall) को कहा है। राष्ट्रपति मुइजू हाल ही में चीन (China) के दौरे से लौटे हैं। इसके बाद से ही भारत-मालदीव संबंधों के बीच उनके सुर बदले हुए हैं।

भारतीय उच्चायुक्त की उपस्थिति में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक
मालदीव के राष्ट्रपति के चीन दौरे के तुरंत बाद मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मालदीव प्रशासन की नीति के तहत भारतीय सेना के जवान अब मालदीव में नहीं रह सकते। मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, मोइज़ू ने औपचारिक रूप से भारत से मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था। मालदीव से भारतीय सैनिकों की 15 मार्च तक वापसी को लेकर गठित एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक रविवार को हुई, जिसमें भारतीय उच्चायुक्त भी उपस्थित रहे।

भारत विरोध में मिली सत्ता
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू ने मालदीव की सत्ता पर काबिज होने के लिए भारत विरोध को एक एंजेंडे के तहत अपने चुनाव प्रचार का अभिन्न हिस्सा बनाया था। मुइजू को इसका भरपूर लाभ भी मिल गया। मालदीव की वर्तमान सत्तासीन प्रशासन भारत और हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले लोगों से भरा पड़ा है।

लक्षद्वीप यात्रा के लिए चला अभियान
मालदीव के मंत्रियों की भारत को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप यात्रा के लिए एक अभियान सा दिख रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने लक्षद्वीप को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बताते हुए सोशल मंच पर अपनी पोस्ट लिखी है। ईजी माई ट्रिप की तरफ से सोशल मीडिया मंच पर लिखा गया है कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमने लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान (Campaign to visit Lakshadweep) शुरू किया है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव जितने ही अच्छे हैं। हम लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लाएंगे।

यह भी पढ़ें – Madhya Pradesh: धार में चाइना डोर से गला कटने छह वर्षीय बच्चे की मौत, उज्जैन में भी हादसा

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.