बिहार (Bihar) में पहले चरण के मतदान (Voting) से पहले चुनाव प्रचार (Election Campaign) अपने चरम पर है। इसी क्रम में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार (2 नवंबर) को मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और ‘जंगलराज’ की याद दिलाते हुए लालू-राबड़ी शासन की जमकर आलोचना की।
मुजफ्फरपुर में साहेबगंज विधानसभा सहित तीन राजग प्रत्याशियों के समर्थन में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आपको अपना वोट बिहार को ‘जंगलराज’ से बचाने के लिए देना है। उन्होंने कहा, “लालू-राबड़ी के शासन में गोपालगंज के जिलाधिकारी (डीएम) जी. कृष्णानैया की हत्या कर दी गई थी। यदि महागठबंधन की सरकार फिर से बिहार में बनती है, तो तीन नए मंत्रालय खुलेंगे, उसमें अपहरण मंत्री बनाए जाएंगे, रंगदारी मंत्री बनाए जाएंगे और अपहरण के साथ खून मंत्री भी बनाए जाएंगे।”
यह भी पढ़ें – Maharashtra: बीएमसी चुनाव की तैयारी, कौन किस पर भारी?
वंशवाद और तुष्टिकरण पर निशाना
अमित शाह ने वंशवाद पर हमला बोलते हुए कहा, “लालू जी और सोनिया जी में एक ही समानता है; लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बने और सोनिया जी चाहती हैं कि उनका बेटा भारत का प्रधानमंत्री बने। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला है।”
उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा, “सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और लालू यादव के जमाने में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाकर रखते थे, वह नहीं चाहते थे कि कश्मीर से 370 हटे।”
मोदी-नीतीश के काम गिनाए
गृह मंत्री ने राजग सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “नरेन्द्र मोदी ने हमारी माताओं-बहनों को धुएं वाले चूल्हे से आजादी दिलाई, तो नीतीश कुमार जी ने हर घर नल से जल पहुंचाया और जंगल राज से मुक्ति दिलाई।” उन्होंने पंचायती राज और पुलिस में महिलाओं को आरक्षण देने तथा हर घर बिजली पहुंचाने के लिए भी नीतीश कुमार की सराहना की।
रोजगार, किसान और विकास के बड़े वादे
अमित शाह ने भविष्य के लिए बड़े वादे करते हुए कहा कि पूरे बिहार में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। उन्होंने किसानों के लिए ऐलान किया कि किसान सम्मान निधि की राशि 9000 रुपये दी जाएगी। इसमें 6000 रुपये प्रधानमंत्री सम्मान निधि और 3000 रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।
उन्होंने मुजफ्फरपुर के लिए 20,000 करोड़ की लागत से ‘मेगा फूड पार्क’, मुजफ्फरपुर सहित तीन जिलों को मेट्रो और गोरखपुर-हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे देने की भी बात कही।
घोटालों की याद दिलाई
लालू यादव पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “लालू जी जब 2004 से 2014 तक केंद्र में मंत्री थे, तब अपने बिहार को क्या दिया? केवल 2.8 लाख करोड़ रुपये दिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि लालू जी के शासनकाल में सिर्फ चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला और होटल घोटाले हुए। अमित शाह ने अंत में वादा किया, “मैं आपसे कहना चाहता हूं, फिर से एक बार एनडीए की सरकार बना दो, हम बिहार को बाढ़ से मुक्त कर देंगे।”
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
