हैदराबादः भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारी पूरी, ऐसे किया जाएगा नेताओं का स्वागत

अब तक राष्ट्रीय कार्य समिति के 40 सदस्य हैदराबाद पहुंच चुके हैं। 2-3 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं।

83

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आ रहे नेताओं के स्वागत के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम हैदराबाद हवाई अड्डे पर नेताओं के स्वागत में दो दिन यहीं रहेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच अतिथियों को नोवोटेल होटल पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने कहा है कि अब तक राष्ट्रीय कार्य समिति के 40 सदस्य पहले ही हैदराबाद पहुंच चुके हैं। दो व तीन जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं।

यह भी पढ़ें-2 जुलाई को गोवा से मुंबई पहुंचेंगे शिंदे गुट के विधायक, राज्यपाल ने सरकार को दिया ये आदेश

इस तरह का संपन्न होगा कार्यक्रम
-पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों का स्वरूप इस तरह होगा। सबसे पहले दिन यानी 1 जुलाई को दोपहर 3 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे शमशाबाद से करीब 2 किमी रोड शो में हिस्सा लेंगे और शाम 4 बजे एचआईसीसी के नोवोटेल होटल पहुंचेंगे। नड्डा तेलंगाना संस्कृति-परंपराओं, तेलंगाना आंदोलन-भाजपा संघर्षों पर एक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शाम सात बजे नोवोटेल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा, प्रस्तावित प्रस्तावों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 8.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

-पार्टी महासचिव और पदाधिकारियों की बैठक 2 जुलाई को सुबह 10 बजे आरंभ होगी और शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शाम 4 बजे आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री हैदराबाद दोपहर 3:00 बजे तक पहुंच जाएंगे।

-इसके बाद 3 जुलाई को दिनभर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात शाम 4.30 बजे समापन पर हैदराबाद के परेड ग्राउंड्स में विजय संकल्प यात्रा के नाम पर एक भव्य जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नाड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर उपस्थित रहेंगे।

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुमार ने बताया कि हैदराबाद में भाषाई अल्पसंख्यक समाजों के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नगर में रह रहे भाषाई अल्पसंख्यक समाजों के साथ बैठक करेंगे। विभिन्न समाजों के साथ बैठकों को लेकर स्थान व तिथियां तय की गई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.