गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने खत्म की उनकी 3डी सरकार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

187

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) रविवार (18 जून) को हरियाणा (Haryana) के सिरसा पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह नौ साल बाद रविवार को सिरसा पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की गौरवशाली भारत रैली के जरिए हरियाणा में लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Election-2024) के लिए प्रचार शुरू किया। इसके साथ ही अमित शाह ने यहां की जनता से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने और हरियाणा की सभी 10 सीटें बीजेपी को देने की मांग की।

गृह मंत्री शाह ने यहां कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकार 3डी पर चलती है। पहले डी का मतलब दरबारी, दूसरे डी का मतलब दामाद और तीसरे का मतलब दामाद का डीलर होता है।” गृह मंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने इन तीनों को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देता हूं कि वह अपनी सरकार का हिसाब लेकर आएं। सबसे ज्यादा गेहूं किसने खरीदा? अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए बदलाव लेकर आई है। उन्होंने कहा कि, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- भारत ने वियतनाम को उपहार में दिया आईएनएस कृपाण 

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा
गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह किसी भी जिले के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। शाह ने कहा, “हरियाणा के किसान, जवान और खिलाड़ी मजबूत हैं। तीनों हमारे देश की शान हैं। जब भी देश पर कोई आपदा आई, पंजाब और हरियाणा की धरती चट्टान बन गई और दुश्मनों की छाती छलनी हो गई।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। यह अभियान हरियाणा में भी शुरू हो गया है। वहीं, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में अमित शाह की तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तुलना भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र से कर दी।

देखें यह वीडियो- अगले वर्ष हमारे प्रभु श्री राम आने वाले हैं: सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.