हरियाणा में चौटाला और विज के बीच पॉलिटिकल प्रपंच, मुख्यमंत्री की चिंता का समाधान

121

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्य के गृहमंत्री अनिल विज के बीच चल रही कानूनी जंग खत्म हो गई। दुष्यंत ने विज के खिलाफ हिसार की अदालत में दायर मानहानि का केस वापस ले लिया है। चौटाला के वकील ने सोमवार को अदालत से विज के खिलाफ दायर मानहानि का केस वापस लेने की अर्जी दी। इस पर अदालत में सुनवाई हुई। इसके कारण राज्य में भाजपा और उसकी सहयोगी दल के बीच चल रहा पॉलिटिकल प्रपंच समाप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में निर्दलीय तय करेंगे ‘राज-सभा’, जानिये किसकी ओर है मतों का गणित

अनिल विज के वकील का कहना है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के वकील ने अदालत से मानहानि का केस वापस ले लिया है। दुष्यंत चौटाला ने 07 मई, 2018 को अनिल विज के खिलाफ सीजेएम की अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। तब दुष्यंत हिसार से इनेलो सांसद और विज स्वास्थ्य मंत्री थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.