महाराष्ट्र में मोदी और बालासाहेब के सैनिकों की सरकार: देवेंद्र फडणवीस

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया।

88

 महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मोदी सैनिक-बालासाहेब सैनिकों की सरकार है। देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कब समर्थकों ने उनका साथ छोड़ दिया। साथ ही उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि जब वे मुसीबत में आते हैं तो मुंबई तोड़ने का, महाराष्ट्र द्रोह करने का, राजद्रोह करने का, मराठी के साथ अन्याय करने का झूठा प्रचार करने लगते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस शनिवार को पनवेल में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत महाराष्ट्र राज्य की रचना हुई है। मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कहीं चर्चा तक नहीं है लेकिन शिवसेना अनायास इस तरह भ्रम फैला रही है। देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे का नाम लेने की बजाय इशारों में कहा कि वही मुंबई, वही मराठी और वही महाराष्ट्र नहीं हैं।

ये भी पढ़ें – शिवसेना किसकी? अब ठाकरे और शिंदे गुट को मिली चुनाव आयोग की नोटिस

देवेंद्र फडणवीस ने पिछली सरकार पर सिर्फ बदला लेने के तहत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जैसे अघोषित आपातकाल लगा था लेकिन अब सत्ता परिवर्तन से महाराष्ट्र की जनता ने राहत की सांस ली है। हमने महाराष्ट्र में सत्ता का गढ़ जीत लिया है। बहरहाल, मोदी ने जो विकास शुरू की है, विकास का वह रथ पिछले ढाई साल से रुका हुआ था। यह अब फिर से चल पड़ा है। महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोग राज्य में बदलाव चाहते थे। बालासाहेब का एक सच्चा शिवसैनिक हिंदू धर्म से समझौता नहीं करेगा। इसी वजह से एकनाथ शिंदे 50 विधायकों सहित हमारे साथ आए और केंद्रीय भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का निर्णय लिया। मैं सत्ता में शामिल नहीं होना चाहता था लेकिन पार्टी के आदेश की वजह से सरकार में शामिल हुआ हूं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.