गिरिराज सिंह ने गिनाई केंद्र की सफलता, कहा- मनरेगा मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा की सफलता में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। 55 फीसदी से अधिक भागीदारी महिलाओं की है।

224

देश में दो करोड़ लखपति महिलाएं (Millionaire Women) बनाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। इस समय देश में एक लाख बयालीस हजार महिलाएं लखपति बन चुकी है। वर्ष 2024 तक ये लक्ष्य दो करोड़ का आंकड़ा छू लेगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने एक संवाददाता सम्मेलन में ये दावा किया। मंत्रालय के 9 सालों के कामकाज का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक तरक्की को रफ्तार देने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी होता है। चीन का उदाहरण देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी अर्थव्यवस्था (Economy) में महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत होना एक अहम कारण है।

मोदी सरकार की ई-गवर्नेंस नीति से बढ़ी है पारदर्शिता
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेल्फ हेल्फ ग्रुप ने लोगों की आय बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सेल्फ हेल्प ग्रुप मैनेजमेंट के लिए एक सफल प्रयोग है। ई-गवर्नेंस की नीति के कारण बैंकों का लिंकेज कम हुआ है। यूपीए शासन में बैंकों का 22.9 करोड़ रुपए का एनपीए था। जबकि मोदी शासन काल में ये घटकर 1.7 तक पहुंच गया है ।

यह भी पढ़ें- Mumbai Crime: त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रूबी टंडन के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है प्रकरण

मनरेगा मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा की सफलता में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। 55 फीसदी से अधिक भागीदारी महिलाओं की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में मनरेगा के तहत साढ़े उन्नीस करोड़ घर थे और यूपीए सरकार के दौरान बजट साढ़े सोलह लाख का बजट था। मोदी शासन काल में ये बढ़कर चार गुना से अधिक हो गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन मनरेगा में झूठे आंकड़े दे रहे है ।

पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मनरेगा के नाम पर लूट-खसोट हुई है। जो काम हुआ नहीं उसके पैसे मांगे जा रहे है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गरीबों के पेट पर लात मार रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार दिल्ली में मनरेगा की राशि मांगने के नाम पर नौटंकी कर रही है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.