उद्धव ठाकरे को एक और झटका, गुट के ये वफादार शिंदे गुट में शामिल

महाराष्ट्र के गुहागर में ठाकरे गुट के 6 पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इनमें से चार पदाधिकारी और दो सरपंच शामिल हैं।

94

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जब से शिवसेना के असंतुष्टों का गुट बनाया है, तब से अब तक वे उद्धव ठाकरे गुट को कई झटके दे चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक और जोर का झटका उद्धव गुट को दिया है।

एकनाथ शिंदे का उद्धव गुट में राजनीतिक सेंधमारी जारी है। अब तक उद्धव ठाकरे के कई पार्टी नेता उनको बाय-बाय कर शिंदे गुट में जा मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों ने उद्धव ठाकरे गुट के साथ वफादारी दिखाई थी। वे भी अब शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं। ये राजनीतिक घटनाक्रम रामदास कदम के रत्नागिरी दौरे के बाद हुआ है। निश्चित रूप से ये बात उद्धव गुट के लिए चिंताजनक है।

चार पदाधिकारी और दो सरपंच शिंदे गुट में शामिल
दरअस्ल महाराष्ट्र के गुहागर में ठाकरे गुट के 6 पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इनमें से चार पदाधिकारी और दो सरपंच शामिल हैं। युवा सेना प्रमुख अमरदीप परचुरे, युवा सेना तालुका प्रमुख सुमेध सुर्वे, युवा सेना अंबोली शाखा प्रमुख, सुशील आंग्रे, मंधार के सरपंच, प्रकाश भोजने, मासू के सरपंच शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। किरण सामंत के भाई के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत की मुलाकात की एक फोटो भी सामने आई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.