#Budget2023 कई अर्थों में विशेष है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पांचवी बार बजट प्रस्तुत करना

वर्ष 2023-24 का बजट देश के लिए विशेष है। सभी वर्गों को इस बजट से आशाएं हैं। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मौदी 2.0 सरकार के लिए भी विशेष है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच बार बजट प्रस्तुत करनेवाली देश की पांचवी वित्त मंत्री हैं। वे वर्ष 2019 से बजट लगातार बजट प्रस्तुत कर रही हैं। वर्ष 2023 के बजट में वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनावों का रंग देखने मिलेगा।

मोदी 2.0 सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहले पांच बजट प्रस्तुत करनेवाले वित्त मंत्रियों में भाजपा के अरुण जेटली, कांग्रेस के तत्कालीन वित्त मंत्री पी.चिदंबरम, भाजपा के तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, कांग्रेस के तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई का समावेश है।

मोदी सरकार के वित्त मंत्री
वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की बागडोर संभाली। इसके पहले वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने वर्ष 2014-15 का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने लगातार 2018-19 तक बजट प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें – नारी शक्ति को सम्मान देने का अवसर, बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली में वर्ष 1027 में पहली बार लीक से हटते हुए प्रथा को तोड़कर निश्चित कर दिया कि, केंद्रीय बजट प्रति वर्ष 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। अरुण जेटली के स्वास्थ्य कारणों से हटने के बाद वर्ष 2019 में निर्मला सीतारण ने बागडोर संभाली। इसके पहले वे रक्षा मंत्री थीं। निर्मला सीतारमण देश के इतिहास में दूसरी महिला हैं जो वित्त मंत्री के रूप में बजट प्रस्तुत कर रही हैं। उनके पहले इंदिरा गांधी ने इस जिम्मेदारी को पूर्ण किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here