बुलडोजर लेकर जिला कार्यालय पहुंचे भाजपा सांसद, की यह घोषणा

उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। इस बीच सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि गुंडा व माफियाओं की अवैध सम्पति पर बाबा का बुलडोजर फिर चलेगा।

92

विधान सभा चुनाव की चल रही मतगणना में भाजपा की चारों विधान सभा में बढ़त बनाने पर सांसद व जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद में बुलडोजर पर सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि गुंडा व माफियाओं की अवैध सम्पति पर बाबा का बुलडोजर फिर चलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने राष्ट्रवाद व विकास, सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि हम जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उनका आभार व्यक्त कर अभिनन्दन करते हैं।

इसके बाद आवास विकास स्थिति जिला भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल उतपन्न हो गया। प्रदेश में रुझानों को देखते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने बुलडोजर पर सवार होकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। बुलडोजर के साथ जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता समेत कई नेताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर जश्न मनाया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.