Vishnu Dev Sai: छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा दो वर्ष का बकाया बोनस: विष्णु देव साय

विष्णु देव को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

1196

छत्तीसगढ़ प्रदेश (Chhattisgarh State) भाजपा विधायक दल (BJP Legislative Party) की बैठक में मुख्यमंत्री पद (Chief Minister’s Post) के लिए चुने विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने 25 दिसंबर को किसानों (Farmers) को तोहफा के रूप में दो साल के बकाया बोनस का भुगतान करने के साथ ही ‘मोदी की गारंटियों’ (Modi’s Guarantees) को समय पर पूरा करने घोषणा की है। साय ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचन की प्रक्रिया में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णु देव साय को अपना नेता चुनते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: कसारा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, 7 यात्री ट्रेनें प्रभावित

विधायकों के प्रति आभार
विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

किसानों को मिलेगा दो वर्ष का बकाया बोनस
विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें भाजपा की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी। 25 दिसंबर को किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की सभी गारंटी पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे करेगी। छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और लोक समृद्धि की त्रिवेणी बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ के वनांचलों का, वहां के निवासियों का विकास होगा। भाजपा की सरकार राज्य के हर हिस्से को विकास की नई दिशा देगी।

अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की ओर से छत्तीसगढ़ की जनता को दी बधाई
भाजपा पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस तरह मोदी, शाह और नड्डा के प्रयासों को मंजिल तक पहुंचाया है, उसके लिए हम छत्तीसगढ़ की जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लायेगी। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।

जनता ने छत्तीसगढ़ को भाजपा के भरोसेमंद हाथों में सौंपा: साव
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार चुनाव में न सिर्फ हमारी सीटें बढ़ीं, बल्कि वोट प्रतिशत में भी भाजपा ने छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्त होकर राज्य को भाजपा के भरोसेमंद हाथों में सौंपा है। उन्होंने कहा कि ओम माथुर जहां भी प्रभारी बनकर जाते हैं, भाजपा की जीत तय हो जाती है।

प्रदेश में कुशासन, भ्रष्टाचार और घोटाला राज हुआ खत्म: डॉ. रमन
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है। इससे कुशासन का, भ्रष्टाचार का, माफिया का, अपराध का, अन्याय का, अत्याचार का, घोटाला राज खत्म हुआ है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.