UP Politics: चुनाव और युद्ध को कभी भी आसान नहीं समझना चाहिए: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए।

91

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार (4 अप्रैल) को गोरखपुर, बांसगांव और संत कबीर नगर लोकसभा के लिए भाजपा (BJP) की चुनाव संचालन समितियों के साथ अहम बैठक में चुनाव जीतने के मंत्र दिए। गोकुल अतिथि भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा की सरकार है। भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजे भी इसी के अनुरूप आयेंगे। जरूरत है बूथ स्तर तक सक्रियता, तत्परता और सतर्कता की। बूथ जितना मजबूत होगा परिणाम भी उतना ही मजबूत होगा। बूथ जीतना चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार (Modi Government) बनेगी। चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए। अति आत्मविश्वास से बचते हुए काम करना होगा। सिर्फ आंकड़ों पर विश्वास करके निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए, बल्कि लोकसभा चुनाव में वोट और बूथ केंद्रित व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और सामाजिक समूह बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: योगी सरकार ने खत्म की यूपी में अवैध मदरसों की मान्यता, अब होंगे नए नियम 

जनसंपर्क की जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी: सीएम योगी
उन्होंने आगे कहा कि बूथ क्षेत्र के सभी घरों में संपर्क किया जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें। हम जिन विकास कार्यों की बात कर रहे हैं, अगर जनता उनके बारे में बात करने लगे तो हमारा काम आसान हो जाएगा। इसके समानांतर, सामाजिक समूहों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ जनसंपर्क बनाए रखा। सभी अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को भी निरंतर जनसंपर्क की जिम्मेदारी लेनी होगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.