By-Elections Results: छह राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित, जानें कहां खिला कमल और कहां जीता विपक्ष

भाजपा ने छह राज्यों में तीन सीटें जीतीं। घोसी सीट से सपा के सुधाकर सिंह जीते।

225

देश के छह राज्यों (Six States) की सात विधानसभा सीटों (Seven Assembly Seats) पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव (By-Elections) के नतीजे शुक्रवार (8 सितंबर) को घोषित किए गये हैं। इसमें यूपी (UP) की घोसी, उत्तराखंड (Uttarakhand) की बागेश्वर, केरल (Kerala) की पुथुपल्ली, बंगाल (Bengal) की धूपगुड़ी, त्रिपुरा (Tripura) की धनपुर और बोक्सानगर और झारखंड (Jharkhand) की डुमरी सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने तीन, कांग्रेस, टीएमसी, झामुमो और सपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha by-election: बिना चुनाव लड़े जीते दिनेश शर्मा, जानें कैसे?

पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36454 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78098 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41644 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6447 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।

सात विधानसभा सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत
भाजपा की तीन सीटों (त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर) पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

धूपगुड़ी में टीएमसी ने मारी बाजी
बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांटे की टक्कर में टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 4883 मतों से हराया।

डुमरी सीट से जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी जीतीं
झारखंड की डुमरी सीट से जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव जीत गयी हैं। उन्होंने आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को हराया।

घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह जीते
घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई है। सुधाकर ने भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को करीब 43 हजार से अधिक वोटों से मात दिया है।

देखें यह वीडियो- विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम घोषित

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.