जवानों के हौसलों के आगे सब बौना, रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऐसे की सैनिकों की तारीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों के हौसलाें ने हमेशा दुश्मनों को चित किया है। दुश्मन के पास पहले अधिक हथियार होते थे, लेकिन हमारे जवान उनको धूल चटा देते थे। आज भारत का कद ऊंचा हुआ है।

131

भारतीय सेना अनुशासन और दृढ़ प्रतिज्ञा का पर्याय है। उत्तराखंड के जवानों का हौसला सबसे ऊंचा है। इसके सामने सब बौना पड़ जाता है। वीर चंद सिंह गढ़वाली के अलावा अन्य वीरों की बहादुरी की गाथा सबके लिए प्रेरणा स्त्राेत है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बातें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को चीड़ बाग स्थिति शौर्य स्थल का लोकार्पण के अवसर पर कहीं।

भारत की शक्ति को देख रही है दुनिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल पर उत्तराखंड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के हौसलाें ने हमेशा दुश्मनों को चित किया है। दुश्मन के पास पहले अधिक हथियार होते थे, लेकिन हमारे जवान उनको धूल चटा देते थे। आज भारत का कद ऊंचा हुआ है। आज भारत बोलता है तो सारी दुनिया आंख खोलकर सुनती है। आज भारत की शक्ति को बखूबी दुनिया देख रही है।

यह भी पढ़ें – नीतीश के मंत्री का खराब मानस

जवानों के साथ रहने में मिलता है संतोष
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि जवानों के साथ रहने पर संतोष मिलता है। सरकार की जिम्मेदारी है जवानों के हितों पर काम करें। अगर कोई समस्या है, तो उस पर काम किया जाएगा। यह महीना भीष्म पितामह से जुड़ा है। उनके अनुशासन की तरह सेनाएं भी सख्त अनुशासन के साथ काम करती हैं। उत्तराखंड अपने यहां के साथ जरूरत पड़ने पर अन्य देशों को खाद्यान्न देता है। राष्ट्रीय सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में देश की ऊंचाई बड़ी भूमिका है। सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।

शहीदों के परिजनों से की भेंट
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के साथ शौर्य स्थल का अवलोकन किया और शहीदों के परिजनों से भी भेंट की। कार्यक्रम में उनके साथ सीडीएस ले.ज. अनिल चौहान, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद मालाराज लक्ष्मी शाह तथा पूर्व राज्य सभा सांसद तरुण विजय और मेजर जनरल संजीव खत्री उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.