अपनी तो मुंबई अच्छी….. नागपुर में शीत सत्र नहीं

114

कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार के विधानमंडल के शीत सत्र मुंबई में होने की चर्ची जोरों पर है। अब तक ज्यादा समय यह सत्र नागपुर में होने की परंपरा रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। इस संबध में निर्णय लेने के लिए विधानमंडल कामकाज सलाहकार समिति की जल्द ही बैठक होनी है।

ये भी पढ़ें – ‘युवराज’ के सेनापति साफ!

मुंबई में हो शीत कालीन अधिवेशन, विधायकों की मांग
शीत सत्र के समय नागपुर में कड़ाके की ठंडी पड़ती है। इस वजह से वहां कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही नागपुर के विधायक निवास को कोरोना सेंटर के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन सब बातों को देखते हुए राज्य के कई विधायकों ने इस बार का शीत सत्र मुंबई में करने की मांग की है।

ये भी देखेंः धरती पर चुनाव, परलोक से वोटिंग !

खर्च को स्वास्थ्य सेवा के लिए उपयोग करो
नागपुर में शीत सत्र आयोजित होने पर बड़े पैमाने पर राशि खर्च करनी पड़ती है। इसके लिए बड़ी संख्या में नागपुर में मैन पॉवर की जरुत होती है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक और अधिकारियों को भी अनिवार्य रुप से वहां जाना होता है। इन सब में काफी पैसे खर्च होते हैं। विदर्भ के विधायकों ने मांग करते हुए कहा है कि नागपुर शीत सत्र पर खर्च होनेवाली रकम को राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया जाए।

तो क्या बजट सेशन नागपुर में होगा?
अगर शीत सत्र मुंबई में होता है तो क्या बजट सेशन नागपुर में होगा, इस तरह के सवाल लोगों के मन मे उठ रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष नाना पाटोले और नागपुर समझौते के अनुसार हर वर्ष एक अधिवेशन नागपुर में होना जरुरी है। अगर शीत सत्र मुंबई में होता है तो बजट सेशन नागपुर मे होना चाहिए। हालांकि इस बारे में अभी से कुछ कहा नहीं जा सकता।

फडणवीस कार्यकाल में नागपुर में शीत सत्र
पूर्व मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में 2018 में मॉनसून अधिवेशन नागपुर में हुआ था। उस समय बारिश के मौसम में 4 जुलाई से 20 जुलाई तक नागपुर में हुआ था। इससे पहले 1961 से 1966 के बीच और उसके बाद 1971 में मॉनसून अधिवेशन नागपुर में आयोजित किया गया था।

महाराष्ट्र विधान मंडल के 7 दिसंबर 2020 से आयोजित होनेवाले शीत सत्र की तैयारी के बारे मे चर्चा के लिए नागपुर में बैठक हुई। लेकिन इस बारे मे अंतिम निर्काणय विधानमंडल की कामकाज सलाहकार समिति लेगी।

-राजेंद्र भागवत, विधानमंडल सचिव

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.