Chhattisgarh: हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, सनातन धर्म को लेकर लगाया ये आरोप

परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से असम के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उद्बोधन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेट में गवर्मेंट होने का फायदा राजनीति में मिलता है।

459

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 19 सितंबर को सूरजपुर जिले में भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकाली। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। उन्होंने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत भैयाथान में परिवर्तन यात्रा की आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाते हैं तो हम मान लेंगे कि वह हिंदू है। हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सनातन संस्कृति के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा कमल खिलेगा, यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के एक मुख्यमंत्री के बेटे तमिलनाडु में सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से करते हैं तो कांग्रेस के एक अन्य मुख्यमंत्री हिंदू धर्म को गंभीर बीमारी बताते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे कहते हैं कि हिंदू धर्म को दुनिया से खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म 5 हजार साल पहले से भारत में है। जब तक चांद और सूरज रहेगा, तब तक हिंदू धर्म रहेगा।

कांग्रेस पर आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे धर्म का सर्वनाश करने के लिए पूरे देश में षडयंत्र किया। बांग्लादेशियों के लिए देश की सीमाएं खोल दी गईं।असम में लाखों बांग्लादेशी बसे हुए हैं।छत्तीसगढ़ में रोहिंग्या आने शुरू हुए हैं। एक बार जब रोहिंग्या आते हैं, तो फिर थमते नहीं हैं, बल्कि भरते जाते हैं।भूपेश बघेल जब से छत्तीसगढ़ के सीएम बने हैं, यहां रोहिंग्या का आना एक बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश में हिंदू विरोधी माहौल बनाने की साजिश रच रहा है।

बाबर की राजनीति करने का आरोप
डॉ. सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोलते हैं कि वे गौ माता की पूजा करते हैं। वे बोलें कि हम हिंदू हैं और हिंदुओं के लिए समर्पित हैं। कांग्रेसी बाबर की राजनीति करते हैं। वे रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे। हमें रामराज्य बनाना है। यही भाजपा और कांग्रेस के बीच का अंतर है।उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही सरकार की योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जो धान खरीदा जाता है, उसमें 2100 रुपये केंद्र की ओर से समर्थन मूल्य दिया जाता है, लेकिन सरकार लोगों को गुमराह कर 600 देकर वाहवाही बटोर लेती है। जबकि प्रदेश सरकार को इस योजना को भागीदारी की योजना बतानी चाहिए थी।लेकिन सरकार ऐसा नहीं करती है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस भूपेश बघेल को भेजती है। भूपेश बघेल असम के चुनाव में वहां एक माह रहे, हिमाचल प्रदेश में भी रहे। सरमा ने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पैसा लाना होता है, इसलिए भूपेश बघेल को भेजा है।

Maratha Reservation: महाराष्ट्र सरकार ने गठित की समिति, 20 अतिरिक्त अधिकारी नियुक्त

गर्मजोशी से स्वागत
परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से असम के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उद्बोधन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेट में गवर्मेंट होने का फायदा राजनीति में मिलता है।चुनाव के डेट आने के बाद हर तरफ भाजपा ही भाजपा दिखाई देगा।उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई हिंदुत्व के बारे में बोलता है तो कांग्रेस उसे फ्रीडम ऑफ स्पीच करार दे देती है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। हमारा मानना है कि किसी भी धर्म के बारे में टिप्पणी करना गलत है।कांग्रेस को अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से कहना चाहिए कि यह जो बयानबाजी हो रही है उसे बंद करें।आमसभा को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम भाजपा की प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.