रायबरेली में कांग्रेस को झटका, इस निष्ठावान ने छोड़ा साथ

कांग्रेस के निष्ठावान नेताओं में अदिति सिंह और उनके पिता अखिलेश सिंह को गिना जाता था।

83

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। हालांकि एक महीने पहले ही वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और उनका यह इस्तीफ़ा केवल तकनीकी ही है।

इसलिए नहीं छोड़ी थी पार्टी
उल्लेखनीय है कि अदिति सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा नहीं दिया था क्योंकि अगर वह इस्तीफ़ा देती तो उन पर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई हो सकती थी। अदिति सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

ये भा पढ़ें – उत्तर प्रदेश चुनावः भाजपा और सहयोगी दलों में बनी सहमति! जानिए, किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीट

ये भी पढ़ें – ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी का जलवा! जानिये, अखिलेश यादव और दूसरे नेताओं का क्या है हाल

गौरतलब है कि अदिति ने विधानसभा अध्यक्ष को भी विधायक पद से इस्तीफा भेजा जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” मैं सदन से अपने स्थान से 19 जनवरी अपराह्न से पद का त्याग करती हूं।”उल्लेखनीय है कि भाजपा में शामिल होने के बावजूद भी वह तकनीकी रूप से कांग्रेस की सदस्य थीं।

गांधी परिवार की निष्ठावान
दरअसल 2017 में कांग्रेस से चुनकर आई अदिति सिंह रायबरेली के बाहुबली नेता रहे अखिलेश सिंह की बड़ी बेटी हैं।उन्हें कभी गांधी परिवार का नजदीकी माना जाता रहा है लेकिन 2019 में उनका झुकाव भाजपा की तरफ हो गया और पिछले 24 नवम्बर को वह पार्टी में विधिवत शामिल हो गईं। भाजपा रायबरेली सदर से उन्हें उम्मीदवार बना रही है और जिले में वह पार्टी के लिए प्रमुख चेहरा हो सकती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.