CM Yogi का सख्त आदेश! जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायपूर्ण समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने या कमजोर लोगों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

9

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन कब्जाने से जुड़ी शिकायतें सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायपूर्ण समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने या कमजोर लोगों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, जमीन से जुड़े पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए आपसी संवाद को प्राथमिकता देने और सभी पक्षों की हिस्सेदारी न्यायपूर्ण तरीके से निर्धारित कराने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में तेज रफ्तार कार का कहर! महिला को टक्कर मार Hotel में घुसी कार, 4 घायल

जनता दर्शन के दौरान कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि गंभीर बीमारियों के उपचार में सरकार हरसंभव आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित मरीजों के इलाज का एस्टीमेट तैयार कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि सहायता मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर की गोसेवा

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद वह मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गोवंश को दुलार किया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Weather Update: बंगाल में बढ़ी ठंड, सुबह और रात में गिरेगा तापमान

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोवंश के प्रति स्नेह जताते हुए एक गाय को गुड़ खिलाने के बाद मुस्कुराते हुए पूछा, ‘हो गया न, और खाएगा?’ मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज भी वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.