विधान सभा में योगी की फटकार, प्रयागराज की घटना पर सपा को दिखाया आईना

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सदन में हंगामा किया गया। यह हंगामा सपा विधायकों द्वारा किया गया, जिसका मुख्यमंत्री ने जमकर उत्तर दिया।

97

उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच समाजवादी पार्टी के बवाल पर मुख्यमंत्री ने करारा उत्तर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके नेताओं द्वारा हंगामा मचाने पर प्रयागराज के माफिया के पीछे कैसे सपा का हाथ रहा है और गेस्ट हाऊस कांड तक का उल्लेख मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े उत्तर से विपक्ष के नेता बगल झांकने लगे।

सत्ता तो मिल सकती, बुद्धि नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, विरासत में सत्ता तो मिल सकती है, बुद्धि नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि प्रयागराज की घटना से जुड़े अपराधी को सपा ने कई बार सदन में भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर सपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और वेल में आकर प्रयागराज की घटना पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अध्यक्ष जी का आभारी हूं जिन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलने का मौका दिया। आप हमारी बातों से सहमत असहमत हो सकते हैं। प्रयागराज की घटना दुःखद है। दोषी बक्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई जब होती है तो कायदे से होती है। यह सबको पता है कि यह माफिया किसके द्वारा पाले गए।

गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख
उन्होंने कहा कि राज्यपाल मातृ शक्ति की प्रतीक हैं। संवैधानिक प्रमुख हैं। उनकी बातों का सम्मान होना चाहिए था। सदन में उनके लिए आचरण सही करना चाहिए था। एक महिला का विरोध। असंसदीय, अशिष्ट भाषा में नारे लगाना दु:खद था। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हीं के शासनकाल में स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। लड़के हैं गलती कर देते हैं, इन्हीं के कार्यकाल की भाषा है। ये लोग प्रदेश की सुरक्षा की बात करते हैं। शर्म आनी चाहिए उन्हें। विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं।

ये भी पढ़ें – क्यों उच्च रक्तचाप और मधुमेह के शिकार हो रहे मुंबईकर? जानिये मनपा-डब्लूएचओ का सर्वेक्षण, रहिये निरोगी

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं प्रदेश को आगे ले जाने की बात करता हूं। यह जाति की बात करते हैं। यह लोग यूपी को 10 साल पहले वाली स्थिति में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने एक अखबार की कटिंग दिखाते हुए कहा कि अध्यक्ष जी इन्हीं की सरकार में यह हुआ है। 86 एसडीएम का चयन हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.