‘पंगा गर्ल’ की होगी राजनाति में एंट्री? इस सीट से भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली हैं। पिछले दिनें उन्होंने मनाली में अपना नया घर बनाया है।

93

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मों के बाद अब राजनीति में किस्मत आजमा सकती हैं। पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव मैदान में उतारने की भारतीय जनता पार्टी की तैयारी की जानकारी मिली है। यह सीट इसी वर्ष भाजपा सांसद रामस्वरुप शर्मा की मौत के बाद रिक्त हुई है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सहित तीन तीन विधानसभा सीटों पर भी 30 अक्टूबर को मतदान कराए जाने हैं। उम्मीदवारों के चयन को लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा कमेटी धर्मशाला में बैठक करेगी।

निधन से खाली हुईं हैं सीटें
प्रदेश के फतेहपुर, जुब्बल कोथकाई और अर्की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 30 अक्टूबर को कराए जाएंगे। अर्की सीट 8 बार विधायक के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के 8 जुलाई को निधन के बाद खाली हुई है, जबकि अन्य दो सीटें भी विधायकों के निधन के बाद खाली हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन गिरफ्तार! जानें, क्या है मामला

रेस में कई नेता
कंगना रनौत मंडी जिले के भांबला गांव की रहने वाली हैं। पिछले दिनें उन्होंने मनाली में अपना नया घर बनाया है। यह भी मंडी संसदीय क्षेत्र की सीमा में आता है। इनके साथ ही जोगिंदर नगर से भाजपा नेता और पूर्वोत्तर सात राज्यों के भाजपा की संगठन सचिव अजय जामवाल के छोटे भाई पंकज जामवाल भी मंडी सीट से किस्मत आजमाने के लिए टिकट पाने की होड़ में हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोगी निहाल चंद भी इस सीट से किस्तमत आजमाना चाहते हैं। करगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर कुशल ठाकुर भी काफी समय से टिकट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति में पार्टी किसके नाम पर मुहर लगाती है, यह देखना होगा, हालांकि बताया जा रहा है कंगना इस रेस में सबसे आगे चल रही हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.