Election Result: लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन को झटका, चंडीगढ़ मेयर चुनाव सीट पर भाजपा ने मारी बाजी

लोकसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को इंडी गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है।

149
Photo : ANI

चंडीगढ़ (Chandigarh) मेयर चुनाव (Mayor Election) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस गठबंधन (Congress Alliance) को बड़ा झटका लगा है। चुनाव (Election) में भाजपा (BJP) उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर (Manoj Kumar Sonkar) ने जीत दर्ज की है। भाजपा के मनोज सोनकर होंगे मेयर।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले आए इस नतीजे को इंडी गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Fire News: चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 15 दुकानें जलीं

आप ने भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप
उधर, इस नतीजे के बाद नगर निगम में जमकर हंगामा हुआ। साथ ही आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ये भाजपा की साजिश है। क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने जानबूझकर 8 पार्षदों के वोट खारिज कर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा उम्मीदवार की मदद की है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.